महाविद्यालय निदेशक की कलम से प्राचीन धार्मिक एवं ऐतिहासिक तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर में शिक्षा के क्षेत्र में प्रथम स्थापित चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज,गढ़मुक्तेश्वर(हापुड़) गत सन 2000 से निरन्तर उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रयत्नरत हैं| प्रतिवर्ष अपने सभी सीमित संसाधनों से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उत्तम शिक्षा प्रदान कर विद्यार्थियों को उनके उन्नत जीवन में स्थापित करने में अग्रणी संस्था हैं| हमारा प्रयास हैं कि हम निरन्तर नई तकनीकी एवं नये शैक्षिक आयामो के द्वारा क्षेत्र के विद्यार्थियों को उत्तम भविष्य प्रदान कर सकें| जब हम किसी कार्य को उच्च आकांक्षाओं से आरम्भ करते हैं तब हमारे सम्मुख अनेक चुनौतियाँ आती है|अपनी आशाओ को कठिन कर्म एवं साधना द्वारा प्राप्त किया जाता हैं| ऐसा मेरा विश्वास हैं| सकारात्मक सोच वाले व्यक्ति अपनी आन्तरिक हुई शक्तियों एवं योग्यता को पहचान कर स्वयं को जितना चाहे उतना ऊँचा उठा सकते हैं| नवीनतम ज्ञान-विज्ञान को प्राप्त कर सफलताओ के शिखर पर पहुँचा जा सकता हैं| कॉलेज में बी० ए०, बी० कॉम, बी० बी० ए०, बी० सी० ए० एवं बी० एड० पाठ्यक्रम सतत रूप से संचालित हैं| एन० सी० सी० की इकाई भी विद्यमान हैं| प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये वाचनालय एवं शिक्षण सहायक पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता:- विद्यार्थियो की सजगता एवं लगनशीलता विद्या अर्जन में सर्वोच्चता लाती हैं| हमारा उद्देश्य महाविद्यालय में सुरम्य परिसर, शिक्षणेत्तर गतिविधियाँ, उपलब्ध आधारभूत संरचनाए, वृहद पुरस्तकालय एवं खेल-कूद की सुविधाएँ विद्यार्थियों के भविष्य को सवारने में सहायक सिद्ध होगा| ऐसा मेरा विश्वास हैं| छात्र-छात्राओं से ही कॉलेज अस्तित्व में रहता हैं| आपका सहयोग, समर्थन तथा सुझाव महाविद्यालय को और भी अधिक ऊँचाइंयों पर स्थापित करने में सहयोगी होंगे| ऐसा हमे पूर्ण विश्वास है| निदेशक
डॉ० विजयवीर सिंह
चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज,
गढ़मुक्तेश्वर(हापुड़)